{"_id":"6701745213fe3595e7042c51","slug":"dm-ssp-did-not-reach-samadhan-diwas-people-disappointed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-123117-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: समाधान दिवस में नहीं पहुंचे डीएम-एसएसपी, लोग निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: समाधान दिवस में नहीं पहुंचे डीएम-एसएसपी, लोग निराश
विज्ञापन
बुलंदशहर। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी के न पहुंचने से लोगों को मायूसी हाथ लगी। जिसके चलते तहसीलों में एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले की सातों तहसील में कुल 193 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से मौके पर केवल 18 का निस्तारण ही किया गया।
डीएम-एसएसपी को खुर्जा तहसील में लोगों की शिकायतें सुननी थी, लेकिन सिकंदराबाद में पुलिस पर पथराव की वारदात के बाद दोनों अधिकारी सिकंदराबाद में डेरा जमाए रहे। जिसके चलते एसडीएम दुर्गेश सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। मौके पर 31 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं और केवल एक शिकायत का निस्तारण किया गया।
सदर तहसील में एसडीएम नवीन कुमार के समक्ष 26, सिकंदराबाद तहसील सभागार में नायब तहसीलदार अंकित सिंह के समक्ष 11, अनूपशहर में एसडीएम प्रियंका गोयल ने 18, डिबाई में सीडीओ कुलदीप मीणा ने 16, स्याना में एसडीएम गजेंद्र सिंह ने 70, शिकारपुर में एसडीएम अभिषेक कुमार ने 21 लोगों की शिकायतें सुनीं।