{"_id":"571a5e8a4f1c1bd4518b53fa","slug":"dm-inspected-district-hospitel","type":"story","status":"publish","title_hn":"न सफाई मिली न सुविधा, मिली सिर्फ बदइंतजामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न सफाई मिली न सुविधा, मिली सिर्फ बदइंतजामी
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ और सीएमएस से शुक्रवार को पूछताछ करतीं डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औचक निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में न तो सफाई के कोई इंतजाम मिले और न ही मरीजों की सुविधा के। बदइंतजामी पर सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई गई। सीएमओ को जिला अस्पताल की भी मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बंद पड़े बर्न विभाग को 28 अप्रैल से खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार अपराह्न करीब 11 बजे जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना जिला अस्पताल पहुंच गईं। डीएम के अचानक जिला अस्पताल पहुंचने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। पहले से निरीक्षण की कोई सूचना नहीं होने पर अफसरों ने कोई तैयारी नहीं की गई। हर तरफ बदइंतजामी थी।
विज्ञापन
अस्पताल में गंदगी पसरी थी। वार्डों में मरीज बेहाल पड़े थे। इमरजेंसी की हालत बद से बदतर थी। इस पर डीएम का पारा चढ़ गया। जिला अस्पताल का प्रभार संभाल रहे ब्लड बैंक प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई गई। वार्डों में गंदगी देख डीएम प्रभारी सीएमएस पर बिफर गईं।
विज्ञापन
इसके बाद बर्न विभाग को बंद देख डीएम का पारा और हाई हो गया। सीएमओ से बर्न यूनिट के बंद होने पर जवाब तलब किया गया तो सीएमओ भी सकपका गए। बर्न विभाग 28 अप्रैल को शुरू करने के निर्देश दिए।
खुद डीएम 28 अप्रैल को इसका शुभारंभ करेंगी। डीएम ने बर्न विभाग में मरीजों की बेहतर सुविधाएं के लिए इंतजाम के निर्देश सीएमओ को दिए। फंड कम होने पर डीएम कार्यालय से बजट दिलाने की बात कही।
कुर्सी छोड़ने की बात करने लगे सीएमएस
आमतौर पर जिलाधिकारी के निरीक्षण की सूचना स्वास्थ्य अफसरों को पहले ही मिल जाती थी। तब डीएम के आने से पहले ही अस्पतालों को चकाचक कर दिया जाता था। इस बार कहानी कुछ बदल गई।
खुद डीएम के साथ रहने वाले कर्मियों को 10 मिनट पहले पता चल सका कि आज जिला अस्पताल का निरीक्षण होना है। बदइंतजामी पर सीएमएस को कड़ी फटकार लगी तो प्रभार संभाल रहे सीएमएस भी कुर्सी छोड़ने की बात करने लगे।
डॉक्टरों के वाहन किए सीज
इमरजेंसी वार्ड के अंदर कुछ डॉक्टर और स्टाफ की मोटरसाइकिल खड़ी देख डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने तत्काल नगर कोतवाल प्रभारी को इन वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए। डीएम की कार्रवाई देख स्वास्थ्य अफसर भी हक्का-बक्का रह गए। जिलाधिकारी ने वार्डों में मरीजों से मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान काफी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। सीएमओ और सीएमएस को अव्यवस्थाएं दूर करने के लिए दिशानिर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बर्न विभाग का शुभारंभ 28 अप्रैल को किया जाएगा। -शुभ्रा सक्सेना, जिलाधिकारी
जिला अस्पताल में स्थित बर्न विभाग को डीएम के निर्देशानुसार 28 अप्रैल तक शुरू करा दिया जाएगा। स्टाफ की तैनाती की जा रही है। डीएम ने जो निर्देश दिए हैं, उन पर भी काम किया जा रहा है। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ