फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM expressed displeasure over the low number of cesarean deliveries

Bulandshahar News: सिजेरियन प्रसव कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the low number of cesarean deliveries
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाएं व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सिजेरियन प्रसव कम होने पर डीएम ने नाराजगी जता प्रसव के आंकड़े बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभाग ने विभिन्न योजनाओं के डाटा उपलब्ध कराया। ब्लाॅक पीपीसी खुर्जा में चार, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, लखावटी व अनूपशहर में तीन-तीन सिजेरियन किए गए। एफआरयू चिकित्सा इकाई पर मानक से कम सिजेरियन होने पर नाराजगी जताकर बढ़ाने के निर्देश दिए। ओपीडी व आईपीडी की समीक्षा में माह जनवरी 2026 में गत वर्ष के सापेक्ष समस्त ब्लाॅक में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

पीपीसी खुर्जा, स्याना, गुलावठी व मालागढ में ओपीडी घटने पर उसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जननी सुरक्षा योजना में जनवरी में पिछले माह के सापेक्ष जिले में 2.23 प्रतिशत की कमी मिली। ब्लाॅक कसेरकलां, दानपुर, पहासू, तौली, अगौता व मुनी को छोड़कर किसी भी ब्लाॅक में वृद्धि न होने पर डीएम ने नाराजगी जता एमओआईसी को डिलीवरी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा, एनएचएम बजट में 7141 रुपये प्रति आशा रहने पर उसे बढ़ाने के निर्देश दिए। आरसीएच पोर्टल में राज्य स्तर पर जनपद की रैकिग प्रथम स्थान पर रहने पर प्रशंसा की। मातृ मृत्यु की समीक्षा में कुल 37 मातृ मृत्यु की संभावित कारण के बारे में जानकारी लेने पर सीएमओ ने अधिक पीपीएच होने बताया।

इसके अलावा आयुष्मान कार्ड की प्रगति, चिकित्सा इकाइयों पर ऑनलाइन पर्चे, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों की संख्या बढ़ाने, ई-कवच पोर्ट को नियमित संचालित करने व पुरुष नसबंदी बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed