{"_id":"6511bfec7a0bda0f50053a85","slug":"dm-angry-over-decrease-in-number-of-students-in-schools-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4775-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्कूलों मेंं छात्रों की संख्या कम होने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्कूलों मेंं छात्रों की संख्या कम होने पर डीएम नाराज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम सीपी सिंह ने जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति के साथ मासिक बैठक की। बैठक में समिति की गतिविधियों की समीक्षा की गई। स्कूलों मेंं छात्रों की संख्या कम होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
बैठक में बीएसए डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि 1883 बेसिक स्कूलों में 245746 के सापेक्ष 227446 छात्रों और 233718 अभिभावकों के आधार कार्ड का सत्यापन किया जा चुका है। शेष 18300 छात्रों और 12028 अभिभावकों के आधार कार्ड का सत्यापन जारी है। अब तक 245746 के सापेक्ष 161848 लाभान्वित अभिभावकों के खातों में शासन से मिलने वाली 1200 रुपये प्रति छात्र की दर से पहले चरण में धनराशि प्राप्त हो चुकी है। विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत 96.45 प्रतिशत में 19 पैरामीटर के तहत कार्य किया जा चुका है। डीएम ने बीएसए समेत अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना और जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।