{"_id":"58c0464b4f1c1b683ddc4f01","slug":"divyang-dulha-watched-the-marriage-denial","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग दूल्हा देख किया निकाह से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग दूल्हा देख किया निकाह से इनकार
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग दूल्हा देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात पर बाराती और घराती पक्ष में जमकर हंगामा हुआ। बाद में लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को लौटा दिया। उसी मंडप में रिश्तेदारी से आए एक दूसरे लड़के से दुल्हन की शादी कर दी गई।
विज्ञापन
मंगलवार को क्षेत्र के गांव में लड़की की शादी के लिए दनकौर से बारात आई थी। आवभगत के बाद निकाह की तैयारियां शुरू हो गईं। निकाहनामा कबूल होने के दौरान लड़के की चाल देखकर दुल्हन को संदेह हुआ। हिम्मत दिखाते हुए दुल्हन ने निकाह करवा रहे काजी से दूल्हे को कुछ दूर पैदल चलवाने की बात कही।
विज्ञापन
दूल्हा पक्ष के लोगों को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने इसका विरोध कर दिया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने जल्दबाजी दिखाते हुए निकाह की रस्म चालू रखने को कहा लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। अंत में समाज के लोगों ने दूल्हे को पैदल चलवाया तो वह एक पैर से दिव्यांग निकला।
विज्ञापन
इसके बाद दुल्हन ने निकाह से इनकार कर दिया। उधर, लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के बारे में सही जानकारी न देने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद अंत में लड़के पक्ष के लोगों को झुकना पड़ा और वह बिना शादी के ही बारात लौट गई।
बरात जाने के बाद रिश्तेदारी में आए एक युवक से उसके परिवार की सहमति के बाद लड़की की शादी करवा दी गई। उसके बाद पूरे रस्मोरिवाज के साथ लड़की का निकाह हुआ।