फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   District Panchayat's property worth Rs 60 lakh freed from encroachment

Bulandshahar News: जिला पंचायत की 60 लाख रुपये की संपत्ति कराई कब्जा मुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र स्थित करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया है। नगर के अस्पताल रोड स्थित तीन और अंसारी रोड स्थित एक मार्केट में दो दुकानों पर अवैध कब्जा किया गया था। अब अधिकारियों ने इनकी नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जिला पंचायत की संपत्ति है। बताया जा रहा है कि करीब 60 लाख रुपये की कीमत वाली नगर के अस्पताल रोड स्थित तीन दुकानों और अंसारी रोड के एक मार्केट में दो दुकानों पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। जिला पंचायत अधिकारियों ने इन दुकानों के आवंटन को लेकर नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी आरोपी दुकान खाली करने के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

अब बुधवार को जिला पंचायत अधिकारियों ने सभी पांचों दुकानों पर ताला लगाते हुुए दुकानों पर कब्जा हासिल कर लिया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने बताया कि पांच दुकानों को कब्जामुक्त कराते हुए ताला लगाया गया है। जल्द ही इन दुकानों के आवंटन के लिए नीलामी शुरू कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed