{"_id":"65a4214e8054c7663e005bd8","slug":"district-panchayat-president-will-distribute-five-lakh-lamps-to-the-poor-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-10211-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिला पंचायत अध्यक्ष गरीबों को बांटेंगी पांच लाख दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिला पंचायत अध्यक्ष गरीबों को बांटेंगी पांच लाख दीये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रत्येक गरीब के घऱ में दीये जलें, इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से पांच लाख दीये वितरित किए जाएंगे। इसके लिए 11-11 दीये के पैकेट ग्राम प्रधानों तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि प्रत्येक गरीब के घऱ दीये समय से पहुंच सकें।
22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक घऱ में दीये जलाने का आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। ऐसे में गरीब तबके के लोग भी अपने घरों में दीये जला सकें, इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया की ओऱ से पांच लाख दीये वितरित करने की योजना बनाई गई है। योजना है कि 11-11 दीयों के साथ रूई की बाती और तेल की बोतल ग्राम प्रधानों को दी जाएंगी। फिलहाल दीयों के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं और 21 जनवरी तक सभी गरीबों के घऱ दीये के पैकेट पहुंचाए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से दीये जलाने का आह्वान किया है। ऐसे में कोई भी गरीब व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण दीये जलाने से वंचित न रहे, इसके लिए कदम उठाया गया है। बताया कि 22 जनवरी को गुलावठी स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
-नौ दिवसीय संगीतमय सुंदरकांड पाठ शुरू-
अनूपशहर। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नगरपालिका परिषद की ओर से स्वच्छता अभियान तथा सुंदरकांड के पाठ का शुभारंभ किया गया। पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल के नेतृत्व में पालिकाकर्मियों ने गंगातट स्थित बाल हनुमान मंदिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया। इसके बाद गंगातट स्थित परशुराम थाम में नौ दिवसीय संगीतमय सुंदरकांड का शुभारम्भ किया गया। जिसके मुख्य यजमान पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल रहे। ईओ मणिजी सैनी, संजय कुमार भाटी, संजय यादव, राजकिशीर, कुलदीप तोमर, अरविंद, आस मौहम्मद, प्रेमपाल, अंकुर, बिट्टू मौजूद रहे। इसके अलावा कस्बे के मौहल्ला केदारशाह स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सात दिवसीय अर्थ सहित अखंड रामायण के पाठ का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने मंदिरो में चलाया सफाई अभियान
औरंगाबाद में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर मंदिरों की साफ सफाई पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष गिरीश लोधी की अगुवाई में प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर,बुलंदशहर बस स्टैंड के पीछे मां चामुंडा मंदिर,अटा स्थित चामुंडा मंदिर,जाहरवीर मंदिर, चरोरा मुस्तफाबाद, नगलाकरन के मंदिरों में साफ सफाई की गई।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी,पप्पू सैनी,राहुल कुमार,कोमल कश्यप,आकाश गौतम,संजय लोधी,डॉक्टर प्रवेश राणा,मुदित गोस्वामी,गोविंद लोधी,ओमप्रकाश लोधी,बालकिशन सैनी आदि मौजूद रहे।