{"_id":"69d7d87d66a9fc5f1b0acc11","slug":"district-judge-dm-and-ssp-inspected-the-protection-home-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-151813-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर बाहर निकलते जिला जज, डीएम और एसएसपी
Link Copied
बुलंदशहर। जनपद की कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिला जज संजय कुमार, जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से गोष्ठी की। कलक्ट्रेट स्थित बैठक में जिला जज ने लंबित मुकदमों में प्रभावी पैरवी करने और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिला जज के नेतृत्व में अधिकारियों ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बाल अपचारियों को दी जा रही खान-पान, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि बच्चों के सुधार और सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए। इस अवसर पर जनपद के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।