{"_id":"6652177a341fe4cf690401bd","slug":"district-hospital-wards-full-of-patients-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-116324-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिला अस्पताल के वार्ड मरीजों से फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिला अस्पताल के वार्ड मरीजों से फुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। गर्मी बढ़ने से जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इन दिनों इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड में उल्टी-दस्त व डायरिया के मरीजों से बेड फुल हो चुके हैं। सर्जिकल वार्ड में भी कोई बेड खाली नहीं हैं। ऐसे में उपचार कराने आ रहे अधिकांश मरीजों को हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया जा रहा है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 20 बेड, मेडिकल में 40 बेड की सुविधा है। यहां पर सामान्य मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता है तो इमरजेंसी वार्ड के पास सर्जिकल वार्ड में ऑपरेशन करवा चुके मरीजों के लिए 40 बेड की सुविधा हैं। इन दिनों अस्पताल में लू, डिहाइड्रेशन के मरीज अधिक आ रहे हैं। सामान्य मरीज को जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया जाता है तो गंभीर मरीजाें को वार्ड में भर्ती कर इलाज की सुविधा दी जाती हैं। पिछले चार दिनों से अस्पताल में सामान्य मरीजों के बेड फुल हो गए। ऐसे में पहले से भर्ती मरीजों के सामान्य स्थिति होने पर डिस्चार्ज कर नए मरीजों को भर्ती करने की सुविधा दी गई। शनिवार को इमरजेंसी, मेडिकल व सर्जिकल वार्ड मरीजों से फुल मिले। इमरजेंसी में उपचार के लिए आए आठ मरीजों को बेड खाली न होने पर गंभीर स्थिति बता रेफर कर दिया गया।
सीएमएस डॉ.राजीव प्रसाद ने बताया कि इन दिनों भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। अधिकांश वार्ड मरीजों से भरे हुए हैं। जरूरी होने पर मरीज को रेफर कर दिया जाता है। सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जाती हैं।