फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   district hospital

Bulandshahar News: पांच एकड़ में बनेगा नया जिला संयुक्त चिकित्सालय, भूमि की तलाश शुरू

Sun, 26 Feb 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Updated Sun, 26 Feb 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
district hospital
जिला अस्पताल 
बुलंदशहर। शासन ने जिले में नया जिला संयुक्त चिकित्सालय बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए पांच एकड़ भूमि की जरूरत होगी। शासन से पत्र मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन भूमि की तलाश में जुट गया है। दरअसल, बाबू बनारसी दास राजकीय चिकित्सालय (जिला अस्पताल) और जिला महिला अस्पताल का एक अप्रैल को कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हो जाएगा। इसे देखते हुए ही यह कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में 177 बेड का बाबू बनारसी दास राजकीय चिकित्सालय (जिला अस्पताल) का संचालन हो रहा है। यह अस्पताल 31 मार्च के बाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होकर संचालित होगा। ऐसे में शासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के साथ मेडिकल कॉलेज का बोझ हल्का करने के लिए बुलंदशहर समेत जिन जनपदों में नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, वहां पर नया जिला संयुक्त चिकित्सालय बनाने का निर्णय लिया है। नया जिला संयुक्त चिकित्सालय को पांच एकड़ भूमि पर बनाने की योजना है। इसके लिए शासन ने पत्र जारी कर दिया है। अब जिला प्रशासन की ओर से भूमि चिन्हित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दानदाताओं से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इन जनपदों में भी बनेगा नया जिला संयुक्त चिकित्सालय
बुलंदशहर के अलावा औरैया, अमेठी, बहराइच, बिजनौर, चंदौली, देवरिया, एटा, फिरोजाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, कौशांबी, ललितपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, शाहजहांपुर आदि जनपदों में नए जिला संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक अप्रैल से जिला अस्पताल राजकीय मेडिकल कॉलेज में संबद्ध होने जा रहा है। ऐसे में शासन ने नया जिला संयुक्त चिकित्सालय बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पांच एकड़ भूमि की तलाश के लिए पत्र आया है। पत्र मिलने पर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर भूमि स्वास्थ्य विभाग को सौंपने की मांग की है। जल्द ही भूमि का चिन्हांकन कर शासन को जिला संयुक्त चिकित्सालय बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed