{"_id":"61b8d4a761e68c5f1438e0ce","slug":"district-devlopment-plan-bulandshahr-news-gbd231043343","type":"story","status":"publish","title_hn":"442 करोड़ की जिला योजना, मिले सिर्फ 53.42 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
442 करोड़ की जिला योजना, मिले सिर्फ 53.42 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
442 करोड़ की जिला योजना, मिले सिर्फ 53.42 करोड़
बुलंदशहर। जिला प्रशासन ने वर्ष 2020-21 के वित्तीय वर्ष में 442 करोड़ की जिला योजना तैयार की थी। इसे पास कर शासन को भेजा गया था। शासन से अब 17 विभागों को 53.42 करोड़ 37 हजार रुपये मिल गए हैं। जिला योजना से विभागाें को और भी राशि जल्द मिलने की संभावना है।
सीडीओ ने बताया कि जिले के 47 विभागों ने योजना में बजट मांगा था। इनमें से 17 विभागों को ही शासन से राशि मिली है। शेष 30 विभागों को अभी राशि नहीं मिली है। बजट से विभागों द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सीडीओ ने विकास कार्यों में शत प्रतिशत बजट को खर्च करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिन विभागो को राशि मिली है। उन्होंने उसमें से अभी तक 47.83 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
प्रत्येक वर्ष जिला प्रशासन की ओर से जिला योजना बनाई जाती है। इसमें सभी सरकारी विभागों को शामिल किया जाता है। सभी विभाग योजनाओं के संचालन आदि के लिए शासन से राशि की डिमांड करते हैं। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से तैयार होने वाली जिला योजना को पहले जिले के प्रभारी मंत्री और डीएम की बैठक में पास किया जाता है। उसके बाद इसे शासन को भेजा जाता है। शासन में जिला योजना की फाइल पहुंचने पर सभी शामिल विभागों को राशि दी जाती है।
विज्ञापन
इस तरह मिली विभागों को राशि
क्रम संख्या विभाग का नाम प्राप्त राशि
1. ग्राम्य विकास विभाग 12.60 लाख रुपये
2. प्रधानमंत्री आवास 481.90 लाख रुपये
3. गन्ना विभाग 5.88 लाख रुपये
4. पशु पालन विभाग 49.54 लाख रुपये
5. वन विभाग 1.95 लाख रुपये
6. मनरेगा योजना 1129.90 लाख रुपये
7. खादी ग्रामोद्योग 2.00 लाख रुपये
8. माध्यमिक शिक्षा 41.17 लाख रुपये
9. प्रादेशिक विकास दल 4.49 लाख रुपये
10. स्वास्थ्य विभाग 200 लाख रुपये
11. समाज कल्याण विभाग 1596.76 लाख रुपये
12. अनुसूचित जाति 192 लाख रुपये
13. सामान्य जाति 40 लाख रुपये
14. पिछड़ी जाति 266.37 लाख रुपये
15. अल्प संख्यक 49 लाख रुपये
16. दिव्यांगजन विभाग 779.99 लाख रुपये
17. प्रोबेशन विभाग 1797.38 लाख रुपये
जिला योजना में विभागों को 53.42 करोड़ की राशि मिली है। सभी विभागों के आंकड़े आ गए हैं। जिन विभागों को बजट मिला है उनके द्वारा इसे खर्च किया जा रहा है। नए सत्र की जिला योजना को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं। - अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी।