{"_id":"573b499f4f1c1b3e65ac6f62","slug":"district-development-will-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में विकास को मिलेगी ‘रफ्तार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में विकास को मिलेगी ‘रफ्तार’
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 17 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
जर्जर मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में विकास को रफ्तार देने की तैयारी है। विकास कार्यक्रम के तहत देहात क्षेत्र में सड़क खड़ंजों का निर्माण कराया जाएगा। दुग्ध विकास पर 4.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगे। पर्यटन स्थलों का कायाकल्प कर पर्यटन का दायरा बढ़ाने की प्लानिंग जिला प्रशासन ने की है।
विज्ञापन
सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ कर किसानोें को मजबूत किया जाएगा। विकास के प्रस्ताव विभागों ने शासन को भेज दिए हैं। शासन ने दरियादिली दिखाई तो जनपद की खस्ताहाल तस्वीर जल्द ही बदलेेगी।
विज्ञापन
जनपद में दूध की होगी भरमार
दुग्ध विकास विभाग दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 6.34 करोड़ रुपये खर्च करेगा। विभाग एक करोड़ रुपये दुग्ध समितियों के तकनीकी निवेश प्रोग्राम पर खर्च करेगा। दुग्ध समितियों का सुदृढ़ीकरण और विस्तार पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। पशुपालकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। ऑटोमेटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
गांवों में बनेंगे नाली खड़ंजे और भवन
जिला पंचायत राज विभाग 24 करोड़ रुपये खर्च कर जन सामान्य की भागेदारी से गांवों में सीसी रोड, खड़ंजा और पक्की नालियों का निर्माण कराएगा। 2.54 करोड़ रुपये में ग्रामसभा स्तर पर बहुउद्देशीय पंचायत भवनों का निर्माण होगा।
सिंचाई व्यवस्था पर खर्च होंगे 12.21 करोड़
राजकीय लघु सिंचाई विभाग नलकूपों के आधुनिकीकरण पर 55.36 लाख रुपये खर्च करेगा। 2.79 करोड़ रुपये डा. राम मनोहर लोहिया नलकूप परियोजना के तहत राजकीय नलकूपों के निर्माण पर खर्च होंगे।
72 लाख रुपये से गहरे नलकूप खोदे जाएगे। बोरिंग गोदाम पर भी 55 लाख रुपये खर्च होंगे। मध्यम नलकूप पर 1.94 करोड़ लागत आएगी। ग्राउंड वाटर चार्जिंग पर 5.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सुधरेगी पर्यटन स्थलों की सेहत
जिला प्रशासन जनपद के समस्त पर्यटन स्थलों का विकास कराएगा। इसकी प्लानिंग कर ली गई है। पर्यटन स्थलों की सेहत पर 2.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अनूपशहर, अहार, नरौरा, डिबाई और स्याना में पर्यटन स्थलों पर काम होना है।
आठ किलो मीटर सड़क बनानी है। इस संबंध में सीएम का आदेश मिल गया है। जल्द ही प्रस्ताव ग्राम्य विकास विभाग को भेजे जाएंगे। -दिलनवाज खां, विधायक स्याना
प्रस्ताव आते ही शासन को भेज दिए जाएगे। सड़कों का निर्माण होने से लाखों लोगों को फायदा होगा। -शुभ्रा सक्सेना, डीएम