फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dispute between two parties regarding removal of buggy, firing

Bulandshahar News: बुग्गी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties regarding removal of buggy, firing
रास्ते से निकलने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद पूर्व फौजी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है। जबकि एक युवक के सिर में चोट आई है। सूचना पर एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खरकाली निवासी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार सुबह उनके भतीजे सौरभ, गौरव व विशांत ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेत पर धान लेने जा रहे थे। रास्ते में उपेंद्र फौजी उर्फ सोनू, अंकित व अमित ने अपने घर के सामने ट्रैक्टर से रास्ता रोका हुआ था। जब उनके भतीजे ने रास्ता खोलने की बात कही तो आरोपियों ने उधर से निकलने के बजाए दूसरी ओर से जाने के लिए कह दिया। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद के बीच उपेंद्र फौजी उर्फ सोनू अपने घर से लाइसेंसी रिवॉल्वर ले आया व फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सौरभ गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके भाई गौरव व विशांत को मारपीट में चोटें आई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी भाग गए। थाना पुलिस ने घायलों को स्याना सीएचसी में भर्ती कराया जहां से सौरभ को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी ने सुरक्षा के हिसाब से गांव में पुलिस फोर्स तैनात की है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है। विनोद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी उपेंद्र को लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -- शंकर प्रसाद, एसपी सिटी
---------------

रास्ते में ब्रेकर बनाने के विवाद में दो पक्षों में विवाद, पथराव

गुलावठी। हापुड़ मार्ग स्थित अलीशा गॉडर्न कॉलोनी में रविवार सुबह रास्ते में ब्रेकर बनाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद ही दोनों ओर से पथराव भी हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग चोटिल हुए हैं। एक मकान की छत से पथराव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हापुड़ मार्ग स्थित अलीशा गॉडर्न कॉलोनी में शकील ने अपने घर के बाहर बने रास्ते में ब्रेकर बना लिया। पूर्व सभासद मुजाहिद व उसके भाई शकील ने रास्ते में बड़ा ब्रेकर बनाने का विरोध किया। कॉलोनी में ही पूर्व सभासद ने अपना गोदाम बना रखा है। ब्रेकर को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई तथा कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने अपने घरों की छतों से पथराव किया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। दूसरे पक्ष ने भी पथराव करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के बाद मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। चर्चा है कि पुलिस की मौजूदगी में भी एक पक्ष की ओर से पथराव किया गया है। मामले में सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed