{"_id":"5d2d73018ebc3e6d023949cf","slug":"dispute-between-two-groups-in-aurangabad-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो समुदायों के बीच जमकर पथराव और मारपीट, चाट खाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो समुदायों के बीच जमकर पथराव और मारपीट, चाट खाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
Tue, 16 Jul 2019 02:04 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद में विवाद
- फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर के औरंगाबाद में भावसी रोड पर सोमवार रात चाट खाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला दो समुदायों के बीच मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे पर बोतलें फेंक कर गुस्सा निकालने लगे।
विज्ञापन
झगड़े की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को काबू में किया। इस दौरान एएसपी ने भी इलाके का दौरा किया और मामले की जांच की। मारपीट को लेकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन