{"_id":"6644ebf511cf361cb40d9211","slug":"dirt-spread-in-the-streets-due-to-lack-of-cleanliness-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103702-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सफाई न होने से गलियों में फैली गंदगी, नाली की निकासी भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सफाई न होने से गलियों में फैली गंदगी, नाली की निकासी भी प्रभावित
विज्ञापन
खुर्जा के राधा कृष्ण मोहल्ले में पड़ा कूड़े का ढेर।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। क्षेत्र की कई कॉलोनियों में कूड़े के अंबार लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और मच्छर का प्रकोप बढ़ने से लोग परेशान हैं। लोगो ने कई बार नगर पालिका कर्मचारियों व अधिकारियों से मामले की शिकायत की लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
खुर्जा की झावर वाली गली, पदम सिंह गेट, ढोरी मोहल्ला, कॉलेज रोड, छोटी होली मोहल्ला व हनुमान टिला मोहल्ला में गलियों में ही छोटे- छोटे डंपिंग क्षेत्र बने हैं। जहां कूड़े का ढेर लगा रहता है। मोहल्ला निवासी अजय ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी नियमित रूप से कूड़ा उठाने नहीं आते हैं। इसी कारण मजबूरी में लोगों को जहां कूड़ा गिरता है, वहां डालना पड़ता है और वहां ढेर लग रहे हैं। गर्मी में कूड़े में मच्छर व कीड़े पनप रहे हैं। कूड़े के आसपास निराश्रित पशुओं का झुंड भी रहता है, जो और अधिक गंदगी फैलाते हैं। राधाकृष्ण मोहल्ला निवासी आदिल ने बताया कि सफाई नहीं होने के कारण नालियोंं की निकासी बंद पड़ी है, जिस कारण सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। ईओ नगर पालिका पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि सभी कॉलोनियों में सफाई कराई जा रही है। यदि कहीं शिकायत है तो निरीक्षण कर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।