{"_id":"6a9b23e0803bd8be1400bb8a","slug":"differently-abled-persons-mud-house-collapses-in-the-rain-family-living-under-a-tarpaulin-bulandshahr-news-c-306-1-gha1001-123820-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बारिश में गिरा दिव्यांग का कच्चा मकान, तिरपाल के नीचे परिवार की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बारिश में गिरा दिव्यांग का कच्चा मकान, तिरपाल के नीचे परिवार की जिंदगी
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। आदर्श नगर में रहने वाला दिव्यांग शहजाद का परिवार बारिश के मौसम में मुश्किल हालात में है। उनका कच्चा मकान कभी भी गिर सकता है, जिसकी छत पहले भी गिर चुकी है।
शहजाद और उनका बेटा दोनों दिव्यांग हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वे मकान की मरम्मत कराने में असमर्थ हैं। बारिश से बचने के लिए तिरपाल डाली गई है, पर पानी घर के अंदर टपकता है। कच्ची दीवारों में नमी आने से उनके गिरने का खतरा बना रहता है। शहजाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दो बार आवेदन किया है, पर लाभ नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन से पात्रता के आधार पर पक्के मकान की मांग की है। एसडीएम श्रीराम यादव ने मौके पर जांच कराकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।