{"_id":"69de760a7fb23d2b1807e233","slug":"diarrhea-patients-increase-due-to-change-in-weather-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-152143-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मौसम बदलने से बढ़े डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मौसम बदलने से बढ़े डायरिया के मरीज
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर पर खड़े मरीज। संवाद
बुलंदशहर। गर्मी से डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में पिछले कई दिनों से 100 से अधिक मरीज डायरिया के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को करीब 64 मरीजों ने परामर्श लिया।
तेज धूप से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। गर्मी बढ़ने के कारण लोग डायरिया की चपेट में आने लगे हैं। निजी अस्पतालों से लेकर सरकारी अस्पतालों में डायरिया के मरीज पहुंचने लगे है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में डायरिया के करीब 100 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों को दवा के साथ गर्मी से बचाव व खूब पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
मंगलवार को अवकाश के चलते हाफ ओपीडी चलने पर जिला चिकित्सालय में करीब 800 मरीज पहुंचे। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि शुद्ध पानी पीएं, अच्छी तरह से पका हुआ भोजन खाएं, ताजा पके हुए गर्म खाने का सेवन करें। चाय, कॉफी, चॉकलेट आदि के सेवन से बचें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। खुले में रखे हुए कटे हुए फल व धूप में से आकर फ्रिज का ठंडा पानी न पिएं।