{"_id":"605a282e8ebc3e8d1b2ec2f2","slug":"dhaunra-murder-case-bulandshahr-news-gbd215967813","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा हत्याकांड : मुंगेर की नौ एमएम की पिस्टल से हुई वारदात, एक बदमाश भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा हत्याकांड : मुंगेर की नौ एमएम की पिस्टल से हुई वारदात, एक बदमाश भी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरा हत्याकांड : मुंगेर की नौ एमएम की पिस्टल से हुई वारदात, एक बदमाश भी घायल
बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव धनौरा में रविवार को रंजिशन हुए गोलीकांड की परतें खुलने लगी हैं। कार और बाइक पर आए छह बदमाशों ने 9 एमएम की देसी पिस्टल से हत्याकांड को अंजाम दिया, इसके अलावा उनके पास अन्य अवैध असलहे भी थे। यही नहीं, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हुआ है। हालांकि, अभी उसकी शिनाख्त चुनौती बनी हुई है। एक जगह सीसीटीवी में जो पिस्टल कैद हुई है वह मुंगेर में निर्मित बताई जा रही है।
ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव धनौरा में रविवार सुबह बाइक और कार सवार बदमाशों ने गांव निवासी धर्मपाल के परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया था। वारदात में कार सवार धर्मपाल के पुत्र संदीप की गोली लगने के कारण मौत हो गई थी। जबकि, धर्मपाल और उनका गनर विश्वेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात के बाद पुलिस मामले की परतें खोलने के लिए कदम दर कदम आगे बढ़ रही है। वारदात के दौरान चार बदमाश कार से और दो बदमाश बाइक से पहुंचे थे। उस दौरान बदमाशों ने 9 एमएम की पिस्टल और तमंचे आदि का प्रयोग वारदात को अंजाम देने के लिए किया था। यही नहीं अभी तक की जांच में सामने आया है कि धर्मपाल पक्ष की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में भी गोली लगी थी। जिसे अन्य साथी बदमाश कार में डालकर खुर्जा की ओर रवाना हो गए थे। नाम नहीं छापने की शर्त पर जांच टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि बदमाश खुर्जा से पहासू रूट की ओर भागे हैं।
पिस्टल कैमरे में कैद
वारदात के बाद से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए और कई लोगों से पूछताछ भी की है। बताया गया कि वारदात में इस्तेमाल हुई 9 एमएम की पिस्टल एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। साथ ही बताया यह भी जा रहा है, यह पिस्टल अवैध रूप से निर्माण की गई देसी पिस्टल है। बताया जा रहा है कि इस तरह की पिस्टल को मुंगेर में बनाया जाता है।
विज्ञापन
वारदात के बदले वारदात के वादे पर साथी ने किया धनौरा कांड
धनौरा प्रकरण में एक और नया मामला सामने आया है, बताया जा रहा है धनौरा प्रकरण को अमित के साथ जेल में बंद रहे एक अन्य अपराधी ने अपने गैंग के साथ अंजाम दिया है। जेल में रची गई पटकथा के लिए इस कांड को अंजाम देने वाले आरोपी से अमित ने उसके खातिर भविष्य में वारदात के बदले वारदात का वादा किया था। हालांकि, अभी अधिकारी इस बाबत चुप्पी साधे हुए हैं।
किसी फोर्स से जुड़े व्यक्ति ने सप्लाई किये हथियार
धनौरा प्रकरण को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने पूरा होमवर्क किया था। वारदात को अंजाम देने से पूर्व क्षेत्र की रेकी के साथ-साथ स्वचालित हथियार एकत्रित किए गए थे। बताया जा रहा है कि जिला कारागार में कई वारदातों में बंद रहे किसी फोर्स से जुड़े एक व्यक्ति ने गैंग को हथियार सप्लाई किए। हालांकि, आरोपियों की धरपकड़ पूरी होने के बाद ही पुलिस पूरी स्थिति से पर्दा उठाने की बात कह रही है।
वारदात के दौरान 9 एमएम की पिस्टल इस्तेमाल हुई। यह सीसीटीवी में कैद है। जल्द ही आरोपियों को दबोच भी लिया जाएगा। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के दौरान एक बदमाश भी गोली लगने से घायल हुआ है।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी