{"_id":"69d926e1c40a6880a00f047e","slug":"dharna-was-held-demanding-the-benefit-of-old-pension-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-151873-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग के लिए दिया धरना
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते शिक्षक। स्रोत: संगठन
बुलंदशहर। पुरानी पेंशन का लाभ और चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी समस्याओं का ज्ञापन डीआईओएस विनय कुमार को सौंप कर जल्द दूर कराने की मांग उठाई। इस दौरान शिक्षकों ने जोरदार नारेबाजी भी की और चेतावनी दी कि यदि मांग जल्द पूरी नहीं होती है तो फिर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतन नारायण गुट के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार भारद्वाज ने कहा कि शिक्षकों की कई ऐसी मांग हैं, जिन्हें लगातार उठाया जा रहा है।
बावजूद अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इसे लेकर शिक्षकों में रोष गहराता जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की महत्वपूर्ण मांग पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने और राजकीय कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को चिकित्सीय लाभ दिए जाना प्रमुख है। मंडल अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि जिन शिक्षक व कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी से अधिक हो गया है, उन्हें नियमानुसार 20 लाख रुपये की ग्रेच्युटी से बढ़कर 25 लाख का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
जिला मंत्री राजेश सोलंकी ने कहा कि शिक्षक व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। यह उनकी बुढ़ापे की लाठी है और इसकी लगातार मांग की जा रही है। उन्होंने शिक्षकों की अन्य मांगों को भी उठाते हुए जल्द पूरी करने की मांग की। इस दौरान धर्मपाल सिंह, दिनेश कुमार, डाॅ. भीम सिंह, विजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, रवि शंकर, राममिलन, रघुवीर सिंह, देवेंद्र सिंह और गौरव कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।