फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   devlopment in 53 villeges

फैसला : यीडा का हिस्सा बने सिकंदराबाद के 11 और खुर्जा के 42 गांव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
devlopment in 53 villeges
बुलंदशहर : बीडीए सभागार में बोर्ड बैठक के दौरान मौजूद मंडलायुक्त और अधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
फैसला : यीडा का हिस्सा बने सिकंदराबाद के 11 और खुर्जा के 42 गांव
विज्ञापन

बुलंदशहर।जिले के 53 गांवों को यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) में शामिल करने का रास्ता साफ हो गया है। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बोर्ड सिकंदराबाद तहसील के 11 और खुर्जा क्षेत्र के 42 गांवों को यीडा में जोड़ने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया कि इन 53 गांवों को बीडीए के अधिकार क्षेत्र से बाहर करने की अधिसूचना तत्काल जारी कर दी जाएगी।
शासन ने बीते दिनों बुलंदशहर के 53 गांवों को यमुना विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में शामिल करने का फैसला लिया था। इसी क्रम में शुक्रवार को बीडीए सभागार में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। कुल 11 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इनमें सबसे मुख्य प्रस्ताव जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के 11 और खुर्जा के 42 गांवों को यमुना विकास प्राधिकरण में शामिल किया जाना रहा। जिले के सभी 53 गांवों को बीडीए क्षेत्र से अनाधिसूचित कर दिया जाएगा। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार, बीडीए उपाध्यक्ष हर्षिता माथुर, कोषागार अपर निदेशक अतुल कुमार सिंह, चीफ कोऑॅर्डिनेटर प्लानर एससी गौड़, बीडीए सचिव व एसई नीरज गुप्ता, नगर पालिका बुलंदशहर अध्यक्ष मनोज गर्ग, भाजपा के जिला महामंत्री अजय त्यागी, नगर पालिका खुर्जा के अध्यक्ष परवीन फड्डा, नेमपाल सिंह, बीपी एल्हंस, वेदपाल राघव मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिकंदराबाद क्षेत्र के इन गांवों में तेज होगी तरक्की
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव भौंरा, गांव सलौनी उर्फ रौनी, गांव मकरंदपुर उर्फ फतेहपुर, गांव वैर बादशाहपुर, गांव अरौड़ा, गांव फतेहपुर जादा, गांव धनौरा, गांव नूरपुर, गांव निठारी, गांव गांगरौल और गांव कादरपुर के रेलवे लाइन से दक्षिण दिशा की ओर वाले क्षेत्र को यमुना विकास प्राधिकरण में शामिल करते हुए बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की सूची से हटाते हुए सैद्धांतिक रूप से यमुना विकास प्राधिकरण में शमिल होने की मंजूूरी दे दी गई। अब इन गांवों में विकास तेज होने की उम्मीद बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा क्षेत्र के इन गांवों की बदलेगी सूरत
शासन के निर्देश पर खुर्जा विकास प्राधिकरण के 42 गांवों को भी यमुना विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया। बीडीए/केडीए की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि रेलवे लाइन से दक्षिण दिशा में बसे गांव शेखपुर माम, दाउदपुर, सलमेमपुर मजरा दस्तूरा, खंडपुरा, भगवानपुर, हसनपुर लडूकी, बीघेपुर, बीछट सुजानपुर, मौहम्मदपुर मजरा बीछट, अख्तियारपुर, सनैता सफीपुर, भाईपुर, ललपुर मुमरेजपुर, शहजादपुर कनेनी, आजमाबाद, सारंगपुर, नगला रूमी, आसफपुर, सिरयाल, शाहपुर कलां, गौठनी, भिंडौर, फिरोजपुर, अहरौली, औरंगा, भादवा, रामगढ़ी, जाफर नगर गुदाईपुर, जाहिदपुर कलां, गंगथला, कलंदरगढ़ी, क्वारसी, जाहिदपुर खुर्द, सुल्तानपुर, इस्माइलपुर बुढैना, इब्राहिमपुर जुनैदपुर, समसपुर, कमालपुर मजरा भदौरा, इनायतपुर उर्फ मधुपुरा, भदौरा और खबरा गांव को यमुना विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया है।
एनएच-91 पर धमरावली में बनेगा सीएनजी स्टेशन
इसके अलावा एनएच 91 स्थित गांव धमरावली पर सीएनजी पेट्रोल पंप और सिकंदराबाद हाईवे पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का पेट्रोल पंप लगाने की अनुमित भी जारी की गई। जबकि ट्रांसपोर्ट नगर योजना में आवंटित दो भूखंडों के स्वामियों द्वारा 25 फीसदी धनराशि देर से जमा करने पर समय वृद्धि देने पर विचार किया गया।
बोर्ड मीटिंग में सबसे पहले 12 जनवरी को हुई बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की 70वीं बोर्ड बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। गांव धमरावली में मुकेश कुमार केडिया द्वारा सीएनजी पंप के लिए ग्रीन वर्ज में भू उपयोग की अनुमति दी गई।
सिकंदराबाद देहात में रोबिन बादल द्वारा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के लिए स्वीकृति मिल गई। बीडीए के अधिकारियों व कर्मचारियों को चिकित्सा पर हुए व्यय की प्रतिपूर्ति भी पास कर दी गई। ट्रांसपोर्ट नगर में दिनेश कुमार गुप्ता व बब्लू सिंह को आवंटित भूखंड के अंतर्गत 25-25 प्रतिशत देरी से जमा कराने पर समयवृद्धि के संबंध में भी फैसला लिया गया।
गांवों में मिलेंगी सुविधाएं
यमुना विकास प्राधिकरण में शामिल होने पर गांव के लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बीडीए की मंजूरी के बाद इसका रास्ता साफ हो गया है। - विकास, निवासी गांव धनौरा
बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
इससे न केवल क्षेत्र बल्कि प्रत्येक गांव का विकास हो सकेगा। अब नए-नए रोजगार के मौके भी लोगों को मिलेंगे। हमें इस फैसले का लंबे समय से इंतजार था। - जगदीश चौधरी, ग्राम प्रधान, निठारी
गांवों में बढ़ेगा निवेश
क्षेत्र के गांवों को नोएडा में शामिल किए जाने से अब वहां पर औद्योगिक निवेश होगा। इससे हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा तो वहीं विकास भी तेज रफ्तार से हो सकेगा। - संजू भाटी, निवासी गांगरौल
सबसे आगे होंगे हम
जेवर एयरपोर्ट बनने और गांवों को यमुना विकास प्राधिकरण में शामिल होने के कारण क्षेत्र में विकास होगा। प्रत्येक ग्रामीण इस फैसले से खुश है। - केके भाटी, निवासी वैर

यह फैसला गांवों के विकास के लिए अच्छा है। हम इस फैसले का सम्मान करते हैं। इससे प्रत्येक व्यक्ति को फायदा होगा। नोएडा का विस्तार होने से वहां पर निवेश के मौके भी खुलेंगे। नए उद्योग भी क्षेत्र में लगेंगे तो ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा। - जगपाल, निवासी कादिरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed