फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   devesh murder case

लालच में आकर पड़ोसी ने ही की थी देवेश की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
devesh murder case
डिबाई में हुए देवेश हत्याकांड का आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : BULANDSHAHR
लालच में आकर पड़ोसी ने ही की थी देवेश की हत्या
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली की कर्णवास चौकी क्षेत्र में गत 13 अक्तूबर को हुए देवेश हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को राजफाश कर दिया। पुलिस ने मृतक के पड़ोस में रहने वाले उसके साथी रामौतार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपी ने देवेश का रिक्शा बेचकर अपना नया ई-रिक्शा खरीदने के लिए हत्या को अंजाम दिया।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डिबाई नगर क्षेत्र के मोहल्ला नमक मंडी निवासी देवेश ई-रिक्शा चलाकर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। गत 13 अक्तूबर को उसका शव कर्णवास चौकी क्षेत्र के गांव बिलौना रुप के जंगल में लहूलुहान अवस्था में मिला। उसका ई-रिक्शा भी कुछ दूरी पर ही बरामद हो गया था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर उसके पिता मुकेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले की गहनता से जांच पड़ताल में मृतक के पड़ोसी रामौतार का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी रामौतार को मुखबिर की सूचना पर कर्णवास रोड पर छोईया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बहला-फुसलाकर जंगल लेकर गया था रामौतार
आरोपी रामौतार ने पूछताछ में बताया कि वह और देवेश साथ में ही ई-रिक्शा चलाते थे। करीब तीन माह पूर्व रामौतार का विवाह हुआ था। विवाह में कर्ज होने के चलते उसने अपना ई-रिक्शा बेच दिया। उसके पास कमाई का कोई दूसरा साधन भी नहीं था, जिसके बाद रामौतार ने देवेश की हत्या कर उसके ई-रिक्शा को बेचकर अपना नया ई-रिक्शा खरीदने की योजना बनाई। योजना के तहत ही उसने 13 अक्तूबर को देवेश को बहला-फुसलाकर बिलौना रूप के जंगल में ले जाकर लात घूंसों से पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या में अन्य के भी शामिल होने की जताई आशंका
परिजनों ने रविवार को पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर सवालिया निशान लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि, देवेश की हत्या में अन्य लोगों का भी हाथ है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। परिजनों की शिकायत पर सीओ डिबाई वंदना शर्मा ने उन्हें वारदात का सहीं राजफाश होने की बात कहते हुए उनकी शिकायत पर जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed