फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Development work will cost Rs 84.31 lakh in Dibai Block.

Bulandshahar News: डिबाई ब्लॉक में 84.31 लाख से होंगे विकास कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
डिबाई। ब्लॉक डिबाई क्षेत्र में 84.31 लाख रुपये से विकास कार्य होंगे। इनमें इंटरलॉकिंग, संपर्क मार्ग व नाली व नालों के निर्माण समेत अन्य विकास कार्य शामिल हैं। ब्लॉक की ओर से कराए जाने वाले कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। मार्च से कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

ब्लॉक डिबाई अध्यक्ष रेखा देवी और बीडीओ विनोद शर्मा ने बताया कि पंचम राज्य वित्त आयोग, 15वां केंद्रीय वित्त आयोग व विधायक निधि योजना अंतर्गत 14 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन सभी विकास कार्यों पर 84.31 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इन कार्यों को कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस राशि से राजकीय कृषि रक्षा इकाई की मरम्मत व रंगाई-पुताई, ब्लॉक प्रमुख कक्ष में पीबीसी पैनल व रंगाई-पुताई के अलावा ब्लॉक में एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बुढ़ानपुर में इंटरलॉकिंग, गांव चिरौरा में इंटरलॉकिंग और नाला निर्माण, गांव नोजलपुर खादर में नाला निर्माण, गांव तलवार में इंटरलॉकिंग, गांव नगला सुमाली के प्राथमिक पाठशाला, गांव जरगवां के चमेली देवी इंटर कॉलेज, रामघाट के श्री भगीरथी वेदांग इंटर कॉलेज के पास, गांव बेलाेन के भोले मंदिर के पास व एक अन्य जगह और गांव राम बिलौनी में वाटर कूलर की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा ब्लॉक की ओर से क्षेत्र में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed