फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Development work will be done with Rs 35.61 crore

Bulandshahar News: 35.61 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done with Rs 35.61 crore
डिबाई। नगर पालिका परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बोर्ड बैठक में 35.61 करोड़ होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। विधायक सीपी सिंह की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरुण सिंघल की अध्यक्षता में पालिका की बोर्ड बैठक हुई।
विज्ञापन

बताया कि पालिका आगामी वित्त वर्ष की शुरुआत 9.77 करोड़ गोवंश निधि के प्रारंभिक अवशेष के साथ करेगी। बैठक में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया। अधिशासी अधिकारी ईओ अरविंद मिश्रा ने बताया कि बोर्ड के समक्ष वंदन योजना, पं . दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर आदि योजनाओं की धनराशि शासन से मिल गई है। वाटर टैक्स व हाउस टैक्स वसूली पर जोर दिया गया। नीचे लटक रहे बिजली तार व टेढ़े हुए खंभों की सभासदों की शिकायतों पर विधायक सीपी सिंह ने एसडीओ को बुलाकर तत्काल सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि 35.61 करोड़ की धनराशि खर्च कर नगर के विकास कार्यों को गति दी जाएगी। बैठक में आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सभासद पंकज सिंघल, राहुल शर्मा, राजेश गौड़, साहिल अग्रवाल और रामप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed