{"_id":"63405653cb6e2a37d42ba26d","slug":"development-bulandshahr-news-gbd245693659","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विस्तारित निकायों में 2.38 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विस्तारित निकायों में 2.38 करोड़ से होंगे विकास कार्य
सार
सीमा विस्तारित निकायों में 2.38 करोड़ से होंगे विकास कार्यबुलंदशहर।सीमा विस्तार के बाद दस से अधिक गांवों व 20 से अधिक मोहल्लों को नगर पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल किया गया था।बजट जारी करते हुए शासन ने निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों की डीपीआर तैयार करते हुए विकास कार्य कराए जाएं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा विस्तारित निकायों में 2.38 करोड़ से होंगे विकास कार्य
बुलंदशहर। सीमा विस्तार किए जाने के बाद नगर निकायों में विकास कार्यों के लिए शासन की ओर से धनराशि जारी की गई है। जिले में अनूपशहर और खुर्जा नगर पालिका को 2.38 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करते हुए विस्तारित क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। धनराशि मिलने के बाद अब निकाय अधिकारी कार्य योजना तैयार करने में लगे हैं।
जिले में अनूपशहर और खुर्जा नगर पालिका का शासन द्वारा सीमा विस्तार किया गया था। सीमा विस्तार के बाद दस से अधिक गांवों व 20 से अधिक मोहल्लों को नगर पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल किया गया था। इन क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्थिति अन्य क्षेत्रों की भांति करने के लिए शासन की ओर से विशेष बजट जारी किया गया है। शासन ने प्रदेश की 99 नगर निकायों को 183 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसमें से नगर पालिका खुर्जा को एक करोड़ 99 लाख 83 हजार 694 रुपये और अनूपशहर नगर पालिका को 38 लाख 88 हजार 188 रुपये का बजट जारी किया है। बजट जारी करते हुए शासन ने निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों की डीपीआर तैयार करते हुए विकास कार्य कराए जाएं। अब निकायों द्वारा इस धनराशि से सीमा विस्तारित क्षेत्रों में सड़क, नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
टेंडर प्रक्रिया पूरी, अगले सप्ताह शुरू होंगे दो करोड़ के कार्य
नगर पालिका बुलंदशहर द्वारा दो करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब अगले सप्ताह से इन विकास कार्यों का निकाय द्वारा शुभारंभ कराया जाएगा। इसमें शास्त्री नगर कॉलोनी में सड़क और नाला निर्माण, हरि एन्क्लेव में सड़क और नाली निर्माण, राधानगर में सड़क व नाली निर्माण, आवास विकास द्वितीय में सड़क व नाली निर्माण समेत अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
सीमा विस्तारित दो निकायों में विकास कार्य के लिए शासन से धनराशि मिली है। दोनों निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धनराशि से विकास कार्य कराने के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाए। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन