{"_id":"61816d38db02f55a554f7a32","slug":"development-bulandshahr-news-gbd22878131","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 गांवों में विकास के लिए दो करोड़ रुपये की राशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 गांवों में विकास के लिए दो करोड़ रुपये की राशि जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 गांवों में विकास के लिए दो करोड़ रुपये की राशि जारी
बुलंदशहर। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल जिले के 20 गांवों के विकास के लिए दो करोड़ की राशि जारी हो गई है। एक-एक गांव के विकास पर 20-20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से इन गांवों को पहली किस्त के रूप में 10-10 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) प्रमुख योजनाओं में से एक है। इस योजना में उन गांवों को शामिल करने का प्रावधान है, जहां 50 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति निवास करती हो। ताकि इन गांवों को शत प्रतिशत आदर्श ग्राम का दर्जा दिया जा सके। ऐसे गांवों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए वहां अपेक्षित सभी भौतिक सुविधाएं और सामाजिक संरचना हो सके। इस राशि से गांव में पेयजल और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, समाज सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें और आवास, विद्युत व्यवस्था आदि विकास के कार्य कराए जाएंगे। योजना को संचालित करने की जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को दी गई है।
इन गांवों के लिए जारी किए गए हैं 10-10 लाख रुपये
ब्लॉक बुलंदशहर से काजमपुर देवली और जालखेड़ा, खुर्जा ब्लॉक के मौ. करीमपुर उर्फ धाकड़, किर्रा, मौहम्मपुर नार, आसफपुर, भादवा और इस्माइलपुर बुढैना, सिकंदराबाद ब्लॉक के मडावरा, रसूलपुर रिठौरी और सलैमपुर कायस्त, जहांगीराबाद ब्लॉक से जहांगीदराबाद देहात और शेखपुर रौरा, अनूपशहर ब्लॉक से करनपुर कला और देव करनपुर उर्फ बझेड़ा, अरनिया ब्लॉक से बाढा और हीरापुर नगला जगत, डिबाई ब्लॉक से वाजिदपुर, दानपुर ब्लॉक से मुमरेजपुर एवं पहासू ब्लॉक से सुरजावली गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल 20 गांवों के विकास के लिए 10-10 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक गांव के विकास पर 20-20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। - नागेंद्र पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी