फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Detergent in milk, mustard oil and sweets found contaminated

Bulandshahar News: दूध में मिला डिटरजेंट, सरसों तेल और मिठाई मिली दूषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Detergent in milk, mustard oil and sweets found contaminated
खाद्य पदार्थ के सैंपल लेते अधिकारी। फाइल फोटो
बुलंदशहर। जिले में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हुए नकली दूध और मिठाई तैयार की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में दूध, मिठाई और सरसों तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल असुरक्षित पाए गए हैं। दूध में डिटरजेंट पाउडर मिलाकर बेचा जा रहा था। जबकि सरसों का तेल और मिठाई सड़ी हुई बेची जा रही थी। अब इन व्यापारियों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा जुलाई माह में विभाग की ओर से 31 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

मिलावट खोरी के खिलाफ समय-समय पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। इसके बाद भी मिलावटखोरी पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। जुलाई माह में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कुल 155 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इसमें सबसे अधिक 31 दूध के सैंपल की जांच की गई। कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने इनके सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। वहीं करीब दो माह पहले लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच रिपोर्ट अब विभाग को मिली है। प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए दूध के 37 सैंपल में से 20 अधोमानक और एक असुरक्षित पाया गया है। बताया जा रहा है कि असुरक्षित पाए गए दूध के सैंपल में डिटरजेंट पाया गया है। इसका सेवन लोगों के लिए धीमी जहर के समान है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो दूध के 20, खोया और पनीर के दो-दो, मिठाई, सरसों तेल का एक-एक, वनस्पति ऑयल का एक, एडिबल फैट के दो, अनाज का एक और चार अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल अधोमानक, रिफाइंड और एक मिठाई का मिथ्याछाप, मिठाई और दूध का एक-एक और मस्टर्ड ऑयल के दो सैंपल असुरक्षित पाए गए हैं। जबकि सरसों के तेल के दो और एक अन्य खाद्य पदार्थ के सैंपल मानकों के मुताबिक नहीं मिले हैं। अब इनके विक्रेताओं के खिलाफ विभाग की ओर से कोर्ट में वाद दायर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन




सड़ गई थी मिठाई

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक खुर्जा क्षेत्र में करीब तीन माह पहले की गई कार्रवाई के दौरान मौके पर दो क्विंटल से अधिक सड़ी (खराब) मिठाई बरामद हुई थी। मौके पर ही मिठाई को नष्ट करा दिया गया था और सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा नगर क्षेत्र से लिया गया सरसों के तेल का सैंपल भी सड़ा मिला है। हालांकि तेल में कोई खतरनाक रंग नहीं मिलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि खुला रखे जाने के कारण तेल सड़ने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिलावटखोरों पर 8.27 लाख रुपये लगाया जुर्माना

विभिन्न कोर्ट द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.27 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। सबसे अधिक नकली दूध बेचने वाले सात व्यापारियों पर तीन लाख, खोया के दो व्यापारियों पर 20 हजार, आठ मिठाई विक्रेताओं के खिलाफ 2.52 लाख, मस्टर्ड ऑयल के दो विक्रेताओं के खिलाफ 20 हजार, मसाला विक्रेता के खिलाफ 10 हजार, दो अनाज विक्रेता के खिलाफ 35 हजार, दो दूध रहित मिठाई विक्रेता के खिलाफ 10 हजार और तीन अन्य खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं के खिलाफ 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।





विभिन्न खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें दूध का एक और सरसों तेल के दो सैंपल असुरक्षित पाए गए हैं। इनके व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। विभिन्न कोर्ट से मिलावटखोरों पर 8.27 लाख रुपये जुर्माने की कार्रवाई हुई है। आगे भी मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी रखा जाएगा। - विनीत कुमार, अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed