{"_id":"6acbc70b29656af87101df62","slug":"dermatology-opd-also-shifted-to-the-new-building-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-167992-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: त्वचा रोग की ओपीडी भी नए भवन में स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: त्वचा रोग की ओपीडी भी नए भवन में स्थानांतरित
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का नया भवन। संवाद
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय की ओपीडी से अब त्वचा रोग की ओपीडी भी नए भवन के प्रथम तल पर स्थानांतरित कर दी गई। अभी तक यह ओपीडी कक्ष 17 में संचालित हो रही थी। जो नए भवन के प्रथम तल पर कक्ष 122 व 123 में सोमवार से संचालित होगी। वहीं, अल्ट्रासाउंड व दवा काउंटर को लेकर प्रयास चल रहे हैं। उधर, ओपीडी से दंत विभाग को नेत्र विभाग के भवन में स्थानांतरित करने की भी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
जिला चिकित्सालय के ओपीडी भवन से 22 दिन पूर्व विशेषज्ञों के कक्ष नए भवन के प्रथम तल पर स्थानांतरित होने की प्रक्रिया शुरू की गई। 20 दिन पूर्व नए भवन के भूतल पर पंजीकरण के चार काउंटर, इमरजेंसी पंजीकरण का एक काउंटर और प्रथम तल पर कक्ष 131 से 137 तक नेत्र विभाग की ओपीडी व 129 व 130 में मेडिसिन विभाग की ओपीडी, 101 व 102 में सर्जन की, 113 व 114 में हड्डी रोग विभाग की और कक्ष 117 व 118 में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू की गई। अब जिला चिकित्सालय से त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी को भी नए भवन के कक्ष 122 व 123 में संचालित करना शुरू कर दिया है। वहीं, अल्ट्रासाउंड व दवा काउंटर को लेकर प्रयास चल रहे हैं। संभावना है सोमवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष भी नए भवन के भूतल पर स्थानांतरित कर दिया जाए।
--
कोट
जिला चिकित्सालय से त्वचा रोग विभाग की ओपीडी नए भवन के कक्ष 122 व कक्ष 123 में स्थानांतरित कर दी गई है। अब दवा काउंटर व अल्ट्रासाउंड सेंटर के स्थानांतरण को लेकर प्रक्रिया चल रही हैं। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज