{"_id":"688b9951bcdf38aede02c786","slug":"deputy-cms-visit-proposed-on-4th-medical-college-busy-in-preparations-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-138114-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चार को डिप्टी सीएम का दौरा प्रस्तावित, तैयारियों में जुटा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चार को डिप्टी सीएम का दौरा प्रस्तावित, तैयारियों में जुटा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
बुलंदशहर। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का सोमवार को जनपद में आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन से पूर्व बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य व सीएमओ अन्य अधिकारियों के साथ संबद्ध चल रहे दोनों चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में जगह-जगह वाहन खड़े मिले। घास उगी हुई और गड्ढों में पानी भरा होने के अलावा गंदगी मिली। इन सभी को लेकर कर्मचारियों एवं अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए गए।
चार अगस्त को शहर में एक निजी कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे। डिप्टी सीएम के आगमन की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अलावा कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन तैयारियों में जुटा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार डिप्टी सीएम जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ.मनीषा जिंदल ने सीएमओ डॉ.सुनील कुमार दोहरे संग जिला महिला चिकित्सालय व जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
रैन बसेरे के बाहर गड्ढों में पानी भरा मिलने पर साफ-सफाई कर समतल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला चिकित्सालय के इमरजेंसी द्वार के बाहर व एक्सरे कक्ष की छत पर घास उगी होने पर साफ-सफाई कराने को कहा। जगह-जगह वाहन खड़ा होने पर तीन अगस्त की शाम से वाहनों को परिसर में खड़ा न कराने के निर्देश दिए गए हैं। टूटी नालियों की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। इस दौैरान नोडल अधिकारी डॉ.रोहित वार्ष्णेय व डॉ.धीर सिंह, जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.अजय पटेल, फार्मासिस्ट भूपेंद्र शर्मा, मैट्रन अमरजीत कौर, जन औषधि केंद्र संचालक सूर्या शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
-कोट-
डिप्टी सीएम के चार अगस्त को जिले में आने की सूचना मिलने पर संबद्ध चिकित्सालयों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। -डॉ.मनीषा जिंदल, प्रधानाचार्य, कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज