फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dental ailments... only advice available in the district, not treatment.

Bulandshahar News: दंत रोग...जिले में केवल सलाह मिलती है इलाज नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Dental ailments... only advice available in the district, not treatment.
बुलंदशहर। जिलेभर में 14 दंत रोग विशेषज्ञ तैनात होने के बाद भी मरीजों को ओपीजी समेत अन्य सुविधाओं का लाभ नहींं मिल पा रहा है। जबकि शेष जगह तैनाती न होने पर मरीजों को परामर्श की सुविधा का भी लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में भी ओपीजी की सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां पर उपचार कराने आने वाले मरीजों को ओपीजी एक्सरे आदि के लिए निजी केंद्र पर जाना पड़ रहा है। ओपीजी टेस्ट एक खास तरह का डेंटल एक्सरे है, जिसे ऑर्थोपैंटोमोग्राम या पैनोरैमिक एक्सरे कहा जाता है। इसकी मदद से एक ही तस्वीर में आपके दोनों जबड़ों, सभी दांतों और आसपास की हड्डियों का पूरा और साफ दृश्य मिल जाता है
विज्ञापन


गलत खानपान व रहन-सहन के कारण जिलेभर में दंत रोगी बढ़ रहे हैं। सरकारी चिकित्सालयों में दंत रोगियों को परामर्श व इलाज के लिए शासन ने संसाधन उपलब्ध कराए लेकिन अधिकांश चिकित्सालयों में चिकित्सक न होने पर मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में 50 से 70 मरीज प्रतिदिन तो अन्य सरकारी चिकित्सालयों में 20 से 30 मरीज दंत रोग की समस्या लेकर आते हैं। इनमें कई मरीज की नस खराब, टूटे हुए दांत की जगह दूसरे लगवाने की समस्या होने पर चिकित्सालय में सुविधा नहीं मिल पाती हैं। मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। मरीज सुषमा ने बताया कि उनके कई दांत टूट चुके हैं। लगवाने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचीं तो यह सुविधा न होने की बात कही। कैलाश ने बताया कि एक दांत खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed