फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dense fog knocked in, visibility was less than five meters...

Bulandshahar News: अवैध वसूली व अनियमितता बरतने पर सहायक मत्स्य निदेशक निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मत्स्य विभाग की योजनाओं में अनियमितता और अवैध वसूली के आरोप में बुलंदशहर के सहायक निदेशक मत्स्य शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस अवधि में वह लखनऊ कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन


सहायक निदेशक मत्स्य शिवकुमार मेरठ से स्थानांतरित होकर बुलंदशहर आए थे। मेरठ में तैनाती के दौरान उन पर मत्स्य योजनाओं में लापरवाही, अनियमितताएं और लाभार्थियों से अवैध वसूली करने के आरोप लगे थे। पिछले दिनों मेरठ में एक महिला लाभार्थी से अभद्रता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसी दौरान शिवकुमार के खिलाफ जांच बैठाने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। विभागीय जांच रिपोर्ट में निविदा प्रकाशन की कार्यवाही संपादित न करने, शासन की योजनाओं में रुचि न लेने, भ्रष्टाचार का आरोपी माना गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अपर मुख्य सचिव रजनीश दूबे ने सहायक निदेशक मत्स्य शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



आए दिन कार्यालय से गायब रहने का आरोप
बुलंदशहर में भी सहायक निदेशक मत्स्य शिवकुमार पर आए दिन दफ्तर से गायब रहने का आरोप है। कई क्षेत्रों में मंगूरा मछली का पालन भी चोरी छिपे कराए जाने की चर्चा है। विकास भवन स्थिति मत्स्य विभाग के कार्यालय में एक बाहरी व्यक्ति भी कार्य करता है। बताया जा रहा है कि एक एनओजी ने किसानों की जानकारी लेने के लिए जिले में इस व्यक्ति को भेजा था। सांठगांठ कर यह व्यक्ति बिना किसी निर्देश के कार्यालय में आकर बैठने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

शासन स्तर से सहायक निदेशक मत्स्य को निलंबित किए जाने की सूचना अभी प्राप्त नहीं हुई है। मामले को संज्ञान में लेकर जिले में भी जांच कराई जाएगी। प्रकरण में शासन का आदेश आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगा। - कुलदीप मीना, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed