फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dense fog caused problems, vehicles moved slowly in the morning.

Bulandshahar News: घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, सुबह रेंग-रेंग कर चले वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dense fog caused problems, vehicles moved slowly in the morning.
नगर के वलीपुरा नहर मार्ग पर सुबह कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद
बुलंदशहर। कोहरे की चादर में लिपटा बुलंदशहर में अब शीतलहर से रोजमर्रा की जिंदगी ठहरने लगी है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच दृश्यता 10 मीटर के आसपास होने के कारण सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते दिखे। इस बीच जारी शीतलहर से आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, अधिकतम तापमान तीन और न्यूनतम एक डिग्री कम हो गया। मौसम वैज्ञानिक अभी ऐसे मौसम से राहत न मिलने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले काफी दिनों से घने कोहरा जारी है। बृहस्पतिवार की शाम होते ही कोहरे का असर बढ़ने लगा। आधी रात तक कोहरा कम रहा, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा बढ़ने लगा जो शुक्रवार की सुबह घना हो गया। इसके चलते जिले के हाईवे समेत सभी मार्गों पर चलने वाले वाहन चालकों को सुबह करीब नौ बजे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरा इतना घना था कि दृश्यता 10 मीटर के आसपास रही। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा कुछ कम हुआ, लेकिन इससे भी राहत नहीं मिल सकी। वहीं, शाम होते ही फिर से कोहरे का असर बढ़ने लगा। ऐसे मौसम के बीच न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 8 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 3 डिग्री कम होकर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लगातार कोहरे से आलू तथा सरसों की फसल को नुकसान की संभावना

अनूपशहर क्षेत्र के किसान मान सिंह, मनोज, कुलदीप चौधरी और अमित चौधरी ने बताया कि मौजूदा कोहरे और ठंड से आलू तथा सरसों की फसल को सबसे अधिक नुकसान की संभावना बढ़ गई है। सरसों के फूल मुरझा रहे हैं और उनमें फंगस लग रही है। इसी प्रकार, आलू की फसल में भी रोग और फंगस का खतरा बढ़ गया है। इस मौसम से केवल गेहूं की फसल को लाभ हो रहा है, क्योंकि गेहूं की फसल धूप की बजाय नमी में बेहतर बढ़ती है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि फसलों को कोहरे से बचाने के लिए किसान विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed