{"_id":"0e09db87c6cef345cf7e1771afec51c7","slug":"denial-from-cunducting-iti-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई परीक्षा कराने से इनकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई परीक्षा कराने से इनकार
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
बीते दिनों आईटीआई की परीक्षा में नकल का मामला उजागर होने और कार्रवाई के चलते इस बार शिक्षण संस्थानों ने परीक्षा करवाने से इंकार कर दिया है।
10 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए डीआईओएस ने 14 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इन शिक्षण संस्थानों ने परीक्षा करवाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। अब वित्त विहीन शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि पिछले दिनों जनपद में हुई आईटीआई की परीक्षा में नकल का खुलासा हुआ था। नकल में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें कई शिक्षक और आईटीआई के संचालक जेल में हैं।
जबकि फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की आदेश जारी हो चुके हैं। अब आईटीआई की 10 फरवरी 2016 से परीक्षा की तिथि जारी हो चुकी है। इसके लिए आईटीआई परीक्षा के नोडल अधिकारी ने डीआईओएस से संपर्क किया।
विज्ञापन
डीआईओएस ने परीक्षा के लिए 14 शिक्षण संस्थानों की लिस्ट बनाई। जिन शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाने पर सहमति बनी, उनके प्रधानाचार्यों और प्रबंधन समिति ने परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर दिए।
अब आईटीआई परीक्षा के नोडल अधिकारी वित्त विहीन शिक्षण संस्थानों में परीक्षा कराने की बात कह रहे हैं।