{"_id":"64e78cc4c14347d12c0a124a","slug":"demonstration-for-the-demand-of-promotion-to-the-post-of-teacher-in-lt-grade-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-3361-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एलटी ग्रेड में शिक्षक पद पर पदोन्नति की मांग के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एलटी ग्रेड में शिक्षक पद पर पदोन्नति की मांग के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कर्मचारियों को एलटी ग्रेड में शिक्षक पद पर पदोन्नत करने समेत 16 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए बृहस्पतिवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के बैनर तले एकत्रित हुए कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा को मुख्यमंत्री के नाम का संबोधित ज्ञापन दिया।
संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश कुमार राणा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 16 सूत्रीय मांग काफी समय से पूरी नहीं हो रही है। इनमें शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को एलटी ग्रेड में शिक्षक पदों पर पदोन्नति, सेवानिवृत्त पर राजकीय कर्मचारियों के समान अर्जित अवकाश का नकदीकरण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियों पर लगा प्रतिबंध हटाने, संविदा प्रणाली को समाप्त करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, बोर्ड परीक्षा के प्रत्येक लिपिक व कर्मचारी को शिक्षकों की पालीवार ड्यूटी भत्ता दिए जाने, पुरानी पेंशन को बहाल करने, हाईस्कूल के लिपिक को इंटरमीडिएट के प्रधान लिपिक को वेतनमान देने, ग्रेच्युटी 2003 से लागू करने और प्रबंधन समिति में शिक्षणेत्तर वर्ग को भी प्रतिनिधित्व दिए जाने समेत अन्य मांग शामिल हैं।
इस दौरान जिला व प्रदेश मंत्री संजीव कुमार सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष डिगंबर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार व नीरज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गिरी, उपाध्यक्ष विजय सिरोही, प्रकाश चंद, शिवकुमार गौतम, भूप सिंह यादव और कुंवर बच्चू सिंह समेत संघ के अन्य पदाधिकारियों के साथ दूसरे शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे।