{"_id":"6a46ba53682db7d96f00f57f","slug":"demolition-work-near-the-drain-traders-lie-down-in-front-of-the-jcb-commotion-ensues-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-158728-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नाले के आगे तोड़फोड़, जेसीबी के आगे लेटे व्यापारी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नाले के आगे तोड़फोड़, जेसीबी के आगे लेटे व्यापारी, हंगामा
विज्ञापन
औरंगाबाद के सदर बाजार में ईओ का घेराव करते हुए व्यापारी। संवाद
औरंगाबाद। नगर में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण तोड़ने को लेकर व्यापारी जेसीबी मशीन के आगे लेट गए। व्यापारियों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की तीखी नोंकझोक हुई।
बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। बालका मोड़ से लेकर जहांगीराबाद मोड़ चौराहे तक शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाया गया। स्याना रोड पर जेसीबी की मदद से कई पक्के निर्माण तोड़ डाले। मेडिकल स्वामी रवि वर्मा ने टीम को आड़े हाथों लिया। इस दौरान व्यापारियों ने हंगामा किया।
सूचना पर अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे ओर बिना नोटिस दिए ही तोड़फोड़ की कार्रवाई को गलत बताया। टीम पीएनबी बैंक के सामने पहुंची। यहां तोड़फोड़ करते हुए टीम सदर बाजार पहुंच गई। तीन चार व्यापारियों की दुकानों के आगे से तोड़फोड़ होती देख व्यापारी लामबंद हो गए और जेसीबी मशीन के आगे लेट गए। उन्होंने हंगामा करते हुए ईओ रोहित सिंह का घेराव करते हुए शाम तक की मोहलत मांगी। मौके की नजाकत को देखते हुए ईओ ने व्यापारियों को शाम तक का समय दे दिया। पुरानी सब्जी मंडी से लेकर जामा मस्जिद तक जेसीबी मशीन पर खुद ईओ सवार हो गए ओर नाले के आगे हो रहे अतिक्रमण को तोड़ डाला।
विज्ञापन
नगर पंचायत ईओ रोहित सिंह का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के पहले दिन अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।