फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Demand to search for security personnel, protest continues for third day

Bulandshahar News: सुरक्षाकर्मी की तलाश मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Demand to search for security personnel, protest continues for third day
सुरक्षाकर्मी की तलाश में चौकी के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र से लापता सुरक्षाकर्मी पिंटू निवासी पिसावा, अलीगढ़ की बरामदगी की मांग को लेकर रविवार को तीसरे दिन भी परिजनों और ग्रामीणों का धरना जारी रहा। रविवार को पुलिस ने आसपास के जंगल और कृषि क्षेत्रों में तलाश की।
विज्ञापन

खुर्जा की पंचवटी कॉलोनी में सुरक्षाकर्मी का काम करने वाला पिंटू बुधवार शाम से संदिग्ध परिस्थिति में लापता है। बृहस्पतिवार को पिंटू की बाइक और कपड़े खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक के पास मिले थे। इसके बाद से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जता खुर्जा कोतवाली में शिकायत दी थी। शुक्रवार सुबह से ही परिजन, ग्रामीण और भाकियू कार्यकर्ता सुरक्षाकर्मी की बरामदगी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। सीओ वरुण कुमार का कहना है पिंटू की तलाश में चार टीम काम कर रही हैं। आसपास के जनपदों में टीम गई है। पिंटू के रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed