{"_id":"699c85774ce2704b35008eae","slug":"demand-to-make-anupshahr-a-district-and-railway-station-and-remove-smart-meters-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-149164-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अनूपशहर को जिला व रेलवे स्टेशन बनाने और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अनूपशहर को जिला व रेलवे स्टेशन बनाने और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग
विज्ञापन
अनूपशहर। भारतीय किसान यूनियन कर्मथ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मासिक पंचायत का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता सूर्य प्रकाश सिंह ने की, जबकि संचालन सुधीर कुमार चौहान ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्रांति प्रकाश शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। बैठक में अनूपशहर को जिला बनाने की मांग उठाई गई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अनूपशहर संजय सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों में तहसील अनूपशहर को जिला घोषित करना शामिल था। इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशन राजघाट से अनूपशहर होते हुए दिल्ली तक रेल लाइन जोड़ने और अनूपशहर में भी रेलवे स्टेशन बनाने की मांग की गई। किसानों ने बताया कि थाना अनूपशहर में उनकी समस्याओं का समाधान ढंग से नहीं किया जा रहा है। जनता की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता। वन विभाग से संबंधित समस्याओं से भी अवगत कराया गया। कुछ किसानों को किसान सम्मान निधि नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। बिजली आपूर्ति से संबंधित मुद्दों पर यूनियन ने देहात क्षेत्र में स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग की। जहां स्मार्ट मीटर लग गए हैं, वहां बिल ज्यादा आने की शिकायत की गई और इन मीटरों को खराब बताया गया। इस दौरान नए मीटर लगाने का भी आग्रह किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में बनवारी सिंह, ओमपाल सिंह, हरिशंकर सिंह, हुकुमचंद शर्मा, रणवीर सिंह, रामकुमार प्रधान, जलदेवी शर्मा, ममता,सूर्य प्रकाश सिंह, सुधीर कुमार, राम प्रकाश सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।