फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Demand for heaters and blowers increased with winter

Bulandshahar News: सर्दी के साथ ही हीटर व ब्लोअर की बढ़ी मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिलेभर के बाजार में इन दिनों हीटर, ब्लोअर के अलावा गीजर की बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है। लोग वारंटी, आफ्टर सेल सर्विस और तुरंत उपलब्धता को ध्यान में रख खरीदारी कर रहे हैं। बुधवार को नगर समेत जिलेभर की इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर हीटर, ब्लोअर व गीजर की खरीदारी करते लोग नजर आए।
विज्ञापन

खुर्जा निवासी इलेक्ट्रॉनिक विक्रेता मनीष वाष्णेय ने बताया कि पिछले 15 दिन पूर्व तक गीजर व इमरशन राॅड की बिक्री हो रही थी। 15 दिन से हीटर और ब्लोअर की मांग एक साथ बढ़ी है। रूम हीटर व ब्लोअर का दाम पांच सौ रुपये से लेकर पांच हजार व इससे अधिक का है।
विज्ञापन

ब्रांडेड कंंपनियों के हीटर व ब्लोअर दो हजार रुपये से अधिक के है। इलेक्ट्रिक सामान विक्रेता दीपक अग्रवाल उर्फ दीनू व गर्व सिंघल ने बताया कि बाजार में इलेक्ट्रिक कैटल 500 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये कीमत के उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस गीजर चार से आठ हजार रुपये तक और बिजली गीजर पांच हजार से 15 हजार रुपये तक के बाजार में उपलब्ध है। इमरशन राॅड 250 रुपये से लेकर आठ सौ रुपये तक बाजार में उपलब्ध हैं। अब सर्दी लगातार बढ़ेगी, ऐसे में इलेक्ट्रिक कैटल, गीजर, इमरशन राड, हीटर व ब्लोअर की मांग भी और ज्यादा बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed