फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   delivery took place at home, the hospital dusted hands

घर पर हुई डिलीवरी तो अस्पताल ने झाड़ा पल्ला

Sat, 26 Mar 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 26 Mar 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
delivery took place at home, the hospital dusted hands
heath - फोटो : अमर उजाला

जननी सुरक्षा योजना को प्रभावी बनाने के लिए शासन बेशक कितने ही जोर देता हो, लेकिन योजना पर अफसरशाही हावी है। प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल लाए जाने से पहले ही घर पर डिलीवरी हो गई तो बच्चे की नाल काटने से महिला अस्पताल से स्टॉफ ने इनकार कर दिया। परिजन गिड़गिड़ाए लेकिन अफसरों ने उन्हें दुत्कार कर भगा दिया । बाद में निजी अस्पताल से नर्स बुलवाकर परिजनों ने बच्चे की नाल कटवाई। फिलहाल जच्चा-बच्चा की स्थिति सामान्य बताई गई है।

विज्ञापन



नगर के देवीपुरा प्रथम निवासी परविंदर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। परविंदर की पत्नी रोमा नौ माह के गर्भ से थी। परविंदर मजूदरी पर गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रोमा का प्रसव पीड़ा होने लगी। इसका पता लगने पर पड़ोसी दयानंद शर्मा और उनके परिजन पहुंचे। कुछ ही देर में आस पड़ोस की महिलाएं इकट्ठा हो गईं। वे रोमा को महिला अस्पताल के लिए ले जाने लगे, तभी उसे दर्द बढ़ा और घर पर ही डिलीवरी हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना पाकर रोमा का पति भी घर आ गया। घर पर किसी आशा या दाई के न होने के कारण प्रसूता और नवजात को जोड़ने वाली आहारनाल को काटना मुश्किल हो गया। प्रसूता के परिजन और पड़ोसी पहले महिला अस्पताल और फिर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अफसरों को हालात बताए और नाल काटने के लिए नर्स को घर पर भेजने की गुजारिश की लेकिन किसी भी स्वास्थ्य अफसर का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य अफसरों ने प्रसूता के परिजनों को दुत्कार कर भगा दिया। इसके बाद परिजन किसी निजी अस्पताल पहुंचे और एक नर्स को साथ घर पर ले गए। निजी अस्पताल की नर्स ने प्रसूता और नवजात की आहारनाल काटी। फिलहाल जच्चा-बच्चा की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed