फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Defected sent to Jahangirabad Kotwal, Kakod

हटाए गए जहांगीराबाद कोतवाल, ककोड़ भेजा

Sun, 09 Apr 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 09 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Defected sent to Jahangirabad Kotwal, Kakod
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित परिवार पर हुए अत्याचार के मामले कोतवाल श्यामवीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब ककोड़ थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, एसएसपी ने छह निरीक्षक और पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया है।

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव में 14 मार्च की शाम किशोरी के साथ रेप की कोशिश करने का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर और बाइक में आग लगा दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार पर ही तीन केस दर्ज कर लिए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पीड़ित पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में दो दिन पहले अखिल भारतीय परिसंघ के महासचिव ब्रह्म प्रकाश ने डीआईजी से मिल जहांगीराबाद कोतवाल को हटाने की मांग की थी। उन्होंने इंस्पेक्टर जहांगीराबाद पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसएसपी ने इन्हीं बातों को देखते हुए कार्रवाई की है। श्यामवीर सिंह को ककोड़ थाना दिया गया है। इसके अलावा निरीक्षक अरविंद कुमार को औरंगाबाद से नरौरा, नरौरा से संजय पांचाल को जहांगीराबाद, ककोड़ से विमल किशोर को अहमदगढ़,


अहमदगढ़ से सुधीर कुमार को अपराध शाखा, संजीव कुमार को बीबीनगर से औरंगाबाद, एसआई किरनपाल सिंह को अहार से पहासू, एसओ पहासू कौशलेंद्र को एसएसआई ककोड़, एसओ नरसेना ज्ञान सिंह को थाना खुर्जा देहात, एसओ थाना खुर्जा देहात राजेश कुमार को एसओ नरसेना बनाया है।

सिकंदराबाद की खुर्जा गेट चौकी प्रभारी मिथुन दीक्षित को अहार थाने का एसओ बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed