{"_id":"67055db0cffc1364f40e8397","slug":"deepak-and-monica-of-anupshahar-won-in-800-meter-race-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-123267-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 800 मीटर दौड़ में अनूपशहर के दीपक व मोनिका ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 800 मीटर दौड़ में अनूपशहर के दीपक व मोनिका ने बाजी मारी
विज्ञापन
डीएन इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपदीय क्रीड़ा समारोह 2024 का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनय सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लौर व प्रबंधक सुनील गोयल ने खेल मशाल जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
कॉलेज प्रधानाचार्य श्यामसुन्दर गुप्ता ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सौदान सिंह जनता इंटर कॉलेज ताल विबियाना अनूपशहर के दीपक ने पहला तथा शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जटपुरा के यश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में ताल विबियाना की मोनिका ने पहला और कुबेर इंटर कॉलेज डिबाई की त्रिवेणी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में एमएचएम इंटर कॉलेज सैदपुर के लवीश रावत ने पहला तथा विवेकानंद इंटर कॉलेज ऊंचागांव के अरुण ने दूसरा, जूनियर बालिका में टीएचएपी स्कूल जिरौली डिबाई की सिमरन ने पहला तथा डीएसजेके विद्यालय मुस्तफाबाद डडुवा की छाया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ें। डीआईओएस विनय कुमार सिंह ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है। समारोह की अध्यक्षता वीरेंद्र लौर और संचालन सतेंद्र कुमार ने किया। प्रबंधक सुनील गोयल, दीपक गोयल, सीपी अग्रवाल, अजय चौहान, मौ.जाकिर, दीप्ति सिंह, लवकुश रूहैला, ब्रजराज यादव, धर्मेंद्र तेवतिया आदि मौजूद रहे।