फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dedicated Freight Corridor case

प्रोजेक्ट में देरी, रेलवे पर 67 लाख जुर्माना

Mon, 07 Nov 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 07 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dedicated Freight Corridor case
मैना-मौजपुर गांव में डेडिकेटेड फ्रेट कारीडोर के विरोध में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : ब्यूरो
डेडीकेटिड फ्रेट कॉरीडोर का खुर्जा-सिकंदराबाद के बीच निर्माण शुरू नहीं होने से रेल मंत्रालय पर हर रोज 56 हजार रुपये की पेनाल्टी लगाई जा रही है। चार माह में 67 लाख रुपये का जुर्माना रेलवे पर लग चुका है।
विज्ञापन


प्रशासन को अब तक सिकंदराबाद और खुर्जा क्षेत्र में जमीन पर कब्जा नहीं मिला है। नतीजतन, डेडीकेटिड फ्रेट कॉरीडोर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अनुबंध की शर्त के मुताबिक चार माह पहले निर्माण कार्य शुरू हो जाना चाहिए था। मगर अब तक प्रोजेक्ट पर काम ही शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


 कार्य में देरी के चलते रेल मंत्रालय पर हर रोज 56 हजार रुपये की पेनाल्टी ठाकी जा रही है। नियम के तहत हर रोज प्रति किमी 2000 रुपये पेनाल्टी लगाने की व्यवस्था है। बुलंदशहर में डेडीकेटिड फ्रेट कॉरीडोर की लंबाई 28 किमी है। दो हजार रुपये के हिसाब से हर रोज 56 हजार रुपये का आर्थिक बोझ रेल मंत्रालय को उठाना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


56 हजार रुपये हर रोज के हिसाब से चार माह में रेल मंत्रालय पर 67 लाख रुपये की पेनाल्टी ठोंकी जा चुकी है। रेलवे के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर ने डीएम को मामले से अवगत करा दिया है, इसके बावजूद जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया है।

एडीएम (प्रशासन) अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि जमीन पर कब्जा नहीं मिलने से प्रोजेक्ट में देरी जरूर हुई है। एक सप्ताह के भीतर प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।


दो माह से धरने पर बैठे हें किसान
वाजिब मुआवजे की मांग को लेकर चोला क्षेत्र के किसान दो माह से धरने पर बैठे हुए हैं। न तो किसानों का मुआवजा बढ़ाया गया और न ही रेलवे को जमीन पर कब्जा ही दिलवाया गया। ऐसे में रेलवे के अफसर तो परेशान हैं ही, साथ ही किसानों को भी रात ठंड में गुजारनी पड़ रही है। किसान करीब तीन महीने से मैना-मौजपुर गांव में धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed