फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Death of newborn and mother... Case filed after nine months

Bulandshahar News: नवजात व प्रसूता की मौत... नौ माह बाद मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Death of newborn and mother... Case filed after nine months
अनूपशहर। प्रसूता का विशेषज्ञ के बिना ऑपरेशन करने और बाद में नवजात व प्रसूता की मौत के मामले में अस्पताल संचालक व संबंधित स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला अनूपशहर के मेरठ नर्सिंग होम का है। मेडिकल टीम की जांच के बाद पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर नौ माह बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन

संभल के जाहनपुर की मढैया निवासी सोहनपाल ने एसएसपी को करीब नौ माह पहले तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 24 अगस्त 2024 को उन्होंने अपनी पत्नी शिंपी को प्रसव के लिए मेरठ नर्सिंग होम, सौम वाटिका के पास भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल की संचालिका डाॅ. खुशनुमा उर्फ गुड़िया निवासी बहजोई संभल और डाॅ. वैभव कंठ की अनुपस्थिति में अस्पताल के स्टाफ ने शिंपी का ऑपरेशन कर दिया।
विज्ञापन

इसके चलते नवजात और प्रसूता की तबियत बिगड़ गई। 25 अगस्त 2024 को नवजात की मौत हो गई। इसके बाद प्रसूता को उपचार के लिए दिल्ली सफदरगंज में भर्ती कराया गया। वहां उनकी पत्नी शिंपी की 31 अगस्त 2024 को मौत हो गई। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर अस्पताल संचालिका और स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि मामले में पहले सीएमओ द्वारा जांच की गई। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed