फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Death of injured person in accident

Bulandshahar News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों सड़क हादसे में घायल हुए युवक की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। गत 6 सितंबर को नगर के मामन रोड निवासी भरत कुमार (30) अपने साथी राहुल के साथ बाइक से खुर्जा गया था। देर शाम वहां से लौटने के दौरान ठंडी प्याऊ के पास उसकी बाइक में पीछे से आ रही किसी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बाइक सड़क किनारे गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पीड़ित परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनको हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार रात उपचार के दौरान घायल भरत कुमार ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed