फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Death of an old man who was spraying pesticides in the field

Bulandshahar News: खेत में कीटनाशक स्प्रे कर रहे वृद्ध की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। क्षेत्र के गांव औरंगाबाद चांदौक निवासी एक वृद्ध की खेत में कीटनाशक स्प्रे करने के दौरान मौत हो गई। दो दिन बाद जब खेत में शव मिला तो उसके बेटे ने दो सगे भाइयों की लापरवाही के कारण मौत का आरोप लगाया है। प्रकरण में कार्रवाई न होने से खफा परिजनों ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन



गांव औरंगाबाद चांदौक निवासी अमरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अगस्त को उनके पिता प्रताप सिंह को गहना गोवर्धनपुर निवासी दिनेश और सतवीर अपने गन्ने के खेत में कीटनाशक के छिड़काव के लिए लेकर गए थे। देर शाम तक वापस न आने पर चिंता हुई और तलाश शुरू की। 26 अगस्त को उनका शव गहना गोवर्धनपुर निवासी एक व्यक्ति के खेत से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने दिनेश और सतवीर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज परिजन व ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी दिनेश और सतवीर सिंह के खिलाफ लापरवाही से मौत के लिए धारा 106 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2) (वीए) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed