फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   death of advocate due to corona

कोरोना पीड़ित पूर्व विधायक के पुत्र ने तोड़ा दम, 23 मिले संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
death of advocate due to corona
कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते जिलाधिकारी । - फोटो : BULANDSHAHR
पूर्व विधायक के अधिवक्ता पुत्र ने कोरोना से तोड़ा दम, 23 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के चलते खुर्जा निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार की मौत हो गई। वे जेवर विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. एदल सिंह के पुत्र थे। इसके साथ ही जनपद में कोरोना से होने वाली मौतों की कुल संख्या 36 हो गई है। बृहस्पतिवार को कुल 23 नए संक्रमित मिले और 13 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक जिले में कुल मरीजों की संख्या 1490 हो चुकी है। जिनमें से 1201 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।
जेवर से पूर्व विधायक रहे एदल सिंह के अधिवक्ता पुत्र प्रमोद कुमार (50) की बुधवार रात नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में कोरोना के चलते मौत हो गई। प्रमोद के भतीजे और भाजपा नेता डॉ. हर्ष ने बताया कि पिछले एक माह से रुटीन चेकअप के सिलसिले में उनका दिल्ली आना -जाना लगा हुआ था। कुछ दिन पहले अचानक मधुमेह का स्तर बढ़ने पर उन्हें नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा उन्हें किडनी की भी बीमारी थी। इलाज के दौरान कोरोना टेस्ट करने पर वह पॉजिटिव निकले थे। हर्ष ने बताया कि उनके चाचा लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों को लगातार खाना मुहैया कराते थे। उनका दिल्ली स्थित लोधी रोड पर ही अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में बुलंदशहर के छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें ईदगाह रोड के दो, विष्णुपुरा कॉलोनी के दो, इंद्रलोक कॉलोनी के एक और पुलिस लाइन के मरीज शामिल हैं। खुर्जा में नौ कोरोना संक्रमित मरीजों में चार न्यू शिवपुरी, नवलपुरा के दो, आवास विकास के दो और मुरारी नगर में एक संक्रमण का केस मिला है। स्याना के चामण कॉलोनी निवासी छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुलावठी थाने में कार्यरत एक पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, जहांगीराबाद के गांधीनगर में भी एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

डीएम ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी
कोविड-19 आपदा कंट्रोल रूम का बृहस्पतिवार शाम जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कंट्रोल रूम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्यूटी पर तैनात किए गए कर्मियों में से कोई भी मौके पर उपस्थित नही मिला। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही सीएमओ को संबंधित स्वाथ्यकर्मी से स्पष्टीकरण मांगने व चेतावनी देने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के संबंध में भी डीएम ने जानकारी हासिल की। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित किये जाने व उनके निस्तारण के बारे में भी मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed