फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Deadly attack on a farmer returning from the field

Bulandshahar News: खेत से लौटते किसान पर जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a farmer returning from the field
बुलंदशहर। बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव मौसमगढ़ निवासी यश उर्फ छोटू सिंह ने तहरीर दी। बताया कि वह एक मई की शाम लगभग 6 बजे अपने खेत से पानी लगाकर घर वापस लौट रहा था। रास्ते में अर्पित निवासी मौसमगढ़ ने उसकी बाइक को रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। विरोध किया तो उसका भाई अंकित और पिता पप्पी भी मौके पर आ गए। इसके बाद तीनों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित यश की तहरीर पर अर्पित, अंकित और पप्पी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed