फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dead body thrown in farm after killing eight-year-old girl

आठ वर्षीय बच्ची की हत्या कर ईख के खेत में फेंका शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in farm after killing eight-year-old girl
आठ वर्षीय बच्ची की हत्या कर ईख के खेत में फेंका शव
विज्ञापन

खुर्जा। आठ वर्षीय बच्ची की हत्या कर हत्यारे ने शव ईख के खेत में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने की आशंका भी जताई जा रही है।
एक युवक सोमवार को रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी ससुराल गया था। वह अपनी आठ वर्षीय पुत्री को घर पर अन्य परिजनों के पास छोड़कर गया था। मंगलवार शाम को जब वह घर पर पहुंचा, तो उसकी बच्ची घर पर नहीं थी। जानकारी जुटाने पर उसे पता चला कि उसका पड़ोसी युवक उसकी बेटी को सुबह घर से जामुन खिलाने के लिए अपने खेत पर ले गया था। जिसके बाद से ही उसकी बच्ची घर नहीं पहुंची थी। उसके बाद उसने आरोपी युवक से जानकारी जुटाई, तो वह टाल मटोल करने लगा। जिस पर पीड़ित पिता को को शक हुआ। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ सख्ती से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर मासूम बच्ची का शव गांव के ही निकट ईख के खेत से बरामद कर लिया। बच्ची की हत्या की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी देहात हरेंद्र कुमार और सीओ खुर्जा भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed