{"_id":"6702c7bca8a81568600d20b0","slug":"dead-body-of-young-man-missing-for-three-days-found-in-field-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-123161-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तीन दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तीन दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला
विज्ञापन
ऊंचागांव। तीन दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला है। युवक का शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिधिपुर निवासी 18 वर्षीय सचिन तीन अक्टूबर की शाम को संदिग्ध दशा में लापता हो गया था। परिजनों ने सचिन की काफी तलाश की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को गांव निवासी एक किसान खेत में कार्य करने गया था। इस दौरान गांव के बाहर गन्ने के खेत से दुर्गंध आने पर उन्होंने खेत के अंदर जाकर देखा तो एक युवक का शव पड़ा हुआ था। युवक की पहचान परिजनों ने सचिन के तौर पर की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव एक से दो दिन पुराना था, जिसके चलते दुर्गंध आ रही थी। देर शाम तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा।