{"_id":"6730e7c4e0ffadcda90f531e","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-124804-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ससुराल मेंं फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ससुराल मेंं फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
औरंगाबाद के मूढी बकापुर में फंदे से लटकी विवाहिता सपना। फाइल फोटो
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ी बकापुर में रविवार सुबह विवाहिता का शव ससुराल में उसके ही कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को नीचे उतारा। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया। हालांकि शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
बुगरासी क्षेत्र के गांव फरीदा बांगर निवासी जंगलिया जाटव ने अपनी 32 वर्षीय पुत्री सपना की शादी करीब एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव मूढ़ी बकापुर निवासी दीपक के साथ की थी। शादी के बाद से ही दीपक गाजियाबाद में वेल्डिंग का कार्य करता है और अधिकतर समय वहीं रहता है। शनिवार रात सपना घर का कामकाज कर व खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। रविवार सुबह करीब छह बजे सपना के न उठने पर सास और जेठानी उसके कमरे के पास पहुंचीं। सपना के कमरे के दरवाजे की कुंडी खटखटाई, लेकिन वह नहीं उठी।
सास ने अनहोनी की आशंका जताते हुए 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने दरवाजे को तुड़वाया तो विवाहिता सपना का शव पंखे से फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत किया। एएसपी ऋजुल ने बताया कि मृतका के परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।