फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dead body of Delhi youth, murdered and thrown in Ganganahar, recovered from Subra

Bulandshahar News: हत्याकर गंगनहर में फेंका गया दिल्ली के युवक का शव सूबरा से बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Delhi youth, murdered and thrown in Ganganahar, recovered from Subra
गंग नहर में युवक का शव तलाश करने के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी
ककोड़। दिल्ली के बुद्ध बाजार मदनी मस्जिद निवासी युवक अब्दुल मलिक (23) पुत्र मो. मुकीम का शव मंगलवार गांव सूबरा में गंगनहर से बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस दो दिन से गंग नहर में मृतक के शव को तलाश रही थी। मृतक 28 जनवरी से लापता था। परिजनों ने उसके दोस्तों के खिलाफ ही दिल्ली में अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


टीम के साथ पहुंचे एसीपी नरेश खंखा ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने 28 जनवरी को ही अब्दुल मलिक की सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को कार में रखकर ककोड़ क्षेत्र के हिरनौटी में गंग नहर में फेंक गए थे। पुलिस दो दिन से एनडीआरएफ, गोताखोरों के साथ गंग नहर में शव को तलाश कर रही थी। शव को तलाशने के लिए नहर का पानी कम कराया गया। इसके बाद मृतक अब्दुल मलिक का शव ऊपर आ गया। पुलिस के साथ आए मृतक के जीजा असलम ने शव की शिनाख्त अपने साले अब्दुल मलिक के रूप में की। थाना प्रभारी ककोड़ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने नहर से शव को बरामद किया। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस शव को साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन


काम अच्छा चलने की ईर्ष्या में की हत्या

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूछताछ मेें आरोपियों ने बताया कि मृतक करोबाग स्थित गैराज में मैकेनिक था। आरोपी भी मृतक के साथ गैराज में काम करते थे। अब्दुल मलिक का काम उनसे अच्छा चलता था। उसकी पूछ-परख भी ज्यादा थी। इसके चलते आरोपी उससे ईर्ष्या रखने लगे और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले की शराब पार्टी फिर कर दी थी हत्या

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मृतक के साथ बैठकर पहले शराब पी। उन्होंने कम और अब्दुल मलिक को ज्यादा शराब पिलाई। जब उसे नशा अधिक हो गया तो उन्होंने उसके सिर पर भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को कार में रखकर ककोड़ क्षेत्र में हिरनौटी गंग नहर में फेंक गए।


परिवार में इकलौता लड़का था मृतक

मृतक अब्दुल करीम का परिवार मूल रूप से बिहार के जनपद मधुबनी का रहने वाला था। अब्दुल करीम के पिता परिवार के साथ दिल्ली में आकर बस गए थे। मृतक परिवार का इकलौता लड़का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed